छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा की आंसर-की जारी
झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 9.15 बजे से 12.15 बजे तक चलेगी। छात्र सिविल ड्रेस में भी परीक्षा दे सकेंगे। इस बार सर्दी खांसी के लक्षण वाले छात्रों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख 93 हजार छात्र शामिल होंगे। प्रदेशभर में 4 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन आज हिंदी विशिष्ट की परीक्षा है। वहीं गुरुवार से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होंगी।
झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था। वर्गवार-उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे।
झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है. मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है.छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है. मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है |
झूठा सच @ रायपुर / नई दिल्ली :- दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदावरों के लिए काम की खबर। दिल्ली उच्च (डीएचसी) न्यायालय द्वारा दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस और हायर ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षाओं के लिए अधिसूचनाएं जारी कर दी है। डीएचसी द्वारा बुधवार, 23 फरवरी 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार, हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के माध्यम से 45 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार, बुधवार को ही जारी ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के जरिए 123 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार, दोनो ही परीक्षाओं के लिए कुल 168 रिक्तियों की घोषणा की गयी है
झूठा सच @ रायपुर :- राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृति परीक्षा 27 फरवरी को राज्य के चयनित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाईन होगी। परीक्षा संबंधी सम्पूर्ण जानकारी वेबसाईट www.scert.cg.gov.inपर उपलब्ध है। यह परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) द्वारा आयोजित की गई है। पूर्व में यह परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित होनी थी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य के कक्षा 8 में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
झूठा सच @ रायपुर / रायगढ़ :- एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 7 मार्च 2022 को शाम 05 बजे तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू, जिला रायगढ़ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेज सकते है। कापू परियोजना अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गेढ़ीखुर्द-अ, रायमेर, टोकरोडांड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 पद तथा पत्थलगांवखुर्द, कुमरता, सकालो, दाहीडांड, सोनपुर, चुल्हाखोल, इंचपारा, डगभौना, रामपुर,चाल्हा एवं जुनापारा आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के 1-1 पद रिक्त है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय महिला बाल विकास विभाग जिला रायगढ़ अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में संपर्क किया जा सकता है।
झूठा सच @ रायपुर :- संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जायेगी।
झूठा सच @ रायपुर :- पॉवर कंपनी में लाइन मेन की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक होनी थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा को दूसरी आर स्थगित किया गया है, अब इसके लिए नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
Director and Editor : Varsha Yadav
Address : In Front Of Nagar Nigam Zone 4 Baijnathpara Raipur Chhattisgarh
Phone No. : 0771-4043695
Mobile No. : +91 74157 10379
Email : jhuthasachnews24052021@gmail.com
Copyright © 2020-2025. Jhutha-Sach | All Rights Reserved.