VIDEO : हर्षोल्लास से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
झूठा सच @ रायपुर :- जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर आज भाजपा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए सांसद सुनील सोनी ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के बताए रास्ते पर मोदी सरकार काम कर रही है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य है। साथ ही भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।