झूठा-सच

मिशन-2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा और कांग्रेस,पूर्व मुख्यमंत्री समेत मुख्यमंत्री बघेल ने...पढ़े पूरी खबर, झूठा-सच

  • मुख्यमंत्री बघेल ने किया जिला अध्यक्षों से वन-टू-वन
  • जिला अध्यक्ष स्तर पर जाकर ली गतिविधियों की जानकारी 
झूठा-सच@अमित कुमार। महासमुंद जिले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह द्वारा किए गए सघन दौरे के दौरान जहां उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं उन्होंने महासमुंद जिले में कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का भी काम किया।बता दे कि,लंबे समय बाद महासमुंद जिले में भाजपा का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिला। ऐसा लग रहा था कि भाजपा में अब जान फूंकने का काम पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने करना शुरू कर दिया है,और रमन सिंह के जिंदाबाद के नारे लग रहे थे भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे थे अबकी बार भाजपा सरकार के भी नारे इस दौरान लग रहे थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने किया जिला अध्यक्षों से वन-टू-वन

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दौरे का असर यह रहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी अपने महासमुंद जिले की जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर और रायपुर के जिला अध्यक्ष को बुलाकर उनके साथ 121 करना पड़ा और मैदानी स्थिति की जानकारी लेनी पड़ी। दोनों ही नेताओं ने उन्हें जिले की राजनीति से संबंधित जानकारी दी और संगठन स्तर पर चल रही गतिविधियों और उपलब्धियों पर भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी है।
 
जिला अध्यक्ष स्तर पर जाकर ली गतिविधियों की जानकारी 
यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री को जिला अध्यक्ष स्तर पर जाकर अपने जिलों में चल रही गतिविधियों को जानने का प्रयास करना पड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी 2023 में अपना परचम दोबारा लहराना चाहते हैं और कांग्रेस की सत्ता को बचाना चाह रहे हैं वहीं भाजपा जो विपक्ष में रहते हुए अपनी 15 साल की पारी को फिर से सत्ता के रूप में 2023 में देखना चाहती है.लेकिन अब देखना यह है कि आने वाले समय में ऊंट किस करवट बैठेगा और जनाधार किस पार्टी को मिलेगा। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image