फटाफट खबर : ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों में विश्व विरासत सप्ताह पर प्रवेश निःशुल्क
19-Nov-2021 2:49:17 pm
516
झूठा सच @ एजेंसी .आज से विश्व विरासत सप्ताह शुरू हो गया है। इस उपलक्ष्य में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आदेश जारी कर आज से सभी केंद्रीय संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों में प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है।
वर्तमान में देश में 3 हजार 691 स्मारक पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किए गए है। सबसे अधिक 745 स्थल उत्तर प्रदेश में हैं। इनमें से 143 स्मारकों पर टिकट के द्वारा प्रवेश है.