न्यू बस स्टैंड से महिला तस्करो को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
झूठा सच @रायपुर;- राजधानी के न्यू बस स्टैंड में गांजे की बड़ी खेप खपाने की जुगाड़ में घूम रही दो महिलाओ सहित कुल तीन तस्करो को पुलिस ने रंगे हाथो धर दबोचा | जानकारी के अनुसार आरोपी एक परिवार की शक्ल में गांजा को ओडिशा से छतरपुर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे , उसी वक्त पुलिस ने ओडिशा की महिला तस्कर महेंद्री विशोई और मनोज मल्लिक को पकड़ा जिसमे दूसरी महिला धनमती पटेल छतरपुर की रहने वाली बताया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपयो की कीमत का 36 किलोग्राम गांजा जब्त किया । तस्कर गांजा लेकर ओडिशा से बस के रास्ते रायपुर पहुंचे। जहा पर वे मध्यप्रदेश जाने के लिए बस की तलाश कर रहे थे | उसी वक्त पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर गांजा रखे हुए व्यक्तियों की बताये गए हुलिए के आधार पर पतासाजी करने लगे | पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने दो महिला सहित एक पुरूष को घेराबंदी कर पकड़ने में कामियाबी हासिल की |