झूठा सच @ रायपुर :- राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य अथिति झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जहाँ ये कार्यक्रम आयोजन हो रहा है विकास आज हम चाहे तो ये वर्ग हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकता है। इसवर्ग के लोग मंत्री बनते है, संसद तक जाते है लेकिन ये वर्ग आज भी पिछड़ा हुआ है। मैं झारखंड से आता हूं। एक आदिवासी वर्ग से आता हूं। हमारे राज्य आदिवासी बहुल राज्य है। इस कार्यक्रम में आए विभिन्न कलाकारों को मैं देख रहा था।बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ बिहार में झारखंड मध्य में स्थित है।कुल मिलाकर कहे जनजातीय समाज अपने आप को अपनी सभ्यता अपनी संस्कृति में मौजूद भौतिकवादी युग मे लगातार संघर्ष कर रहा है।
आज इस कार्यक्रम से इस जनजातीय वर्ग में भी एक आशा का उम्मीद जगी है। जिससे ये अपनी परंपरा को अशून्य रखेंगे। इस पूरे परिसर में मेले का आयोजन है। जनजातीय समूहों को देश विदेश में सन्देश भेजने का एक मौका मिला है। हमारे राज्य में या सब जगहों पर हम देखते है कि जनजातीय वर्गों में अदभुत क्षमताये देखने को मिलेंगी।प्रकृति के साथ ये जुड़े रहते है।हमारे राज्य में सीमित संसाधनों में लड़कियां खेल में बहोत आगे है।न रहने को मकान न खाने को उज़के बावजूद विदेश में अपना जौहर दिखाती है।
देश मे अलग तरीके का हुआ जो कही नही होता। महिला हॉकी का 10 दिवसीय टूर्नामेंट आयोजन किया गया है। सभी वर्ग की महिलाएं है हमने हमारे राज्य में पूरे हमारे राज्य से विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देंने का निर्णय लिया है। हमने हालही में 6 बच्चो को यूके भेजा है। हम जानते है कि जल जंगल जमीन आदिवसियों की आत्मा है वो इनके इर्दगिर्द ही रहते है। इनके पास बोरे भरकर पैसे नहीं होते इनके जानवर खेत खलिहान इनकी वन उपज इनकी सम्पति है। भुपेश बघेल ने वनउपज को समर्थन मूल्य दिया है। हमारा यूपीए गठबंधन आदिवासियों के लिए हमेशा कटिबद्ध रहा है।
इस देश का सबसे कमजोर वर्ग फिर किसान मजदूर हो आदिवासी हो उनके लिए काम किया जाए। वैशिवक महामारी में आई आर्थिक महामंदी में सबने अपने -अपने लोगो को संभालने का काम किया। हमे वैश्विक महामारी के बारे कुछ पता नही अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है बंगाल उड़ीसा झारखंड छत्तीसगढ़ सुरक्षित है तो लोगो की सूझबूझ से सुरक्षित रहा है। कही न कही वैश्विक महामारी का खतरा बना है लेकिन रुका नही जा सकता। इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे।