रोहित साहू आज करेंगे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश
17-Nov-2021 2:28:38 pm
632
झूठा सच @ राजिम:- जोगी कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू की लंबे समय से भाजपा प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही थी साहू भी जल्द नई पार्टी में जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब साहू आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, के सानिध्य मे राजिम के मेला ग्राउण्ड मे भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में भाजपा के रंग में रंग जाएंगे।