Tokyo Paralympics 2021 - 57 साल बाद टोक्यो की वापसी
झूठा-सच@जापान.टोक्यो ओलंपिक के बाद अब सभी की निगाहें पैरालंपिक खेलों पर लगी हैं। 57 साल बाद टोक्यो को दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला हैं.वही टोक्यो पैरालंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। स्कूली बच्चों को इसमें जाने की मंजूरी दी गई है लेकिन उसके लिए उन्हें सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। यह फैसला पैरालिंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स ने लिया।