धर्म समाज

बुधवार को इतने बजे तक रहेगा सिद्ध योग

  • जानिए...शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
26 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
26 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त-
चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 26 मार्च 2025 को देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी
धनिष्ठा नक्षत्र- 26 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक
सिद्ध योग- 26 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
आज 26 मार्च 2025 से पंचक की शुरुआत होगी। पंचक के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
राहुकाल का समय-
दिल्ली- दोपहर 12:27 से दोपहर बाद 01:59 तक
मुंबई- दोपहर 12:44 से दोपहर 02:16 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:29 से दोपहर 02:01 तक
लखनऊ- दोपहर 12:13 से दोपहर 01:44 तक
भोपाल- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:58 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:43 से दोपहर 01:14 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:45 से दोपहर 02:17 तक
चेन्नई- दोपहर 12:15 से दोपहर 01:46 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय-
सूर्योदय- सुबह 6:18 am
सूर्यास्त- शाम 6:35 pm

Leave Your Comment

Click to reload image