सोशल मीडिया

शिवांगी जोशी कजिन की शादी में पहुंची दिल्ली

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों 'बालिका वधू 2' में नजर आ रही हैं। अपनी एक्टिंग से तो शिवांगी जोशी ने लोगों का दिल जीता ही है, साथ ही अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। शिवांगी जोशी कजिन की शादी के लिए दिल्ली पहुंची हैं, लेकिन वहां रहते हुए भी वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी से जुड़ी उनकी तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

शिवांगी जोशी अपनी बहन की शादी में ब्राइडमेड बनी नजर आईं। उन्होंने दुल्हन के साथ न केवल फोटोज क्लिक करवाईं बल्कि उसकी मदद करती हुई भी नजर आईं। कजिन को सजाती दिखीं शिवांगी जोशी शिवांगी जोशी अपनी बहन की शादी में मेकअप आर्टिस्ट भी बन गईं। इतना ही नहीं, अपनी कई तस्वीरों में एक्ट्रेस खुद ही कजिन को सजाती हुई नजर आईं।

पिंक लहंगे में दिखा शिवांगी जोशी का खूबसूरत अंदाज शिवांगी जोशी ने कजिन की शादी में पिंक लहंगा पहना, जिसमें उनका लुक वाकई में देखने लायक था। इसके साथ ही लहंगे से मैच करती हुई उनकी ज्वैलरी ने भी उनके लुक्स में चार चांद लगा दिए। शिवांगी जोशी के स्टाइल ने जीता लोगों का दिल शिवांगी जोशी की
इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

 
हर कोई उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ करता नजर आया। कजिन के साथ-साथ थीं शिवांगी जोशी शिवांगी जोशी जैसी ब्राइडमेड हर कोई चाहेगा, क्योंकि वह हर वक्त अपनी बहन के साथ-साथ थीं। मेकअप से लेकर ब्राइडल एंट्री तक, शिवांगी जोशी ने अपनी बहन की छोटी-छोटी बातों का ख्याल खूब रखा।
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image