सोशल मीडिया

सास बहू ने लगाए ठुमके, देखें विडियो

स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'दीया और बाती हम' को खत्म हुए सालों बीत गए हैं, लेकिन आज भी इस सीरियल से किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। संध्या बींदणी से लेकर भाभो तक, सीरियल का हर एक किरदार लोगों का पसंदीदा था। खास बात तो यह है कि 'दीया और बाती हम' की संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह और भाभो यानी नीलू वाघेला एक बार फिर अपने अंदाज से छा गई हैं। दरअसल, उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ऑनस्क्रीन सास बहू साथ में ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह अपनी ऑनस्क्रीन सास के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने लिखा, "इतने सालों तक जो चीज मैंने सबसे ज्यादा याद की थी वो है नीलू वाघेला के साथ डांस करना। हमें साथ लाने के लिए समीर त्रिपाठी, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

वीडियो में ऑनस्क्रीन सास-बहू की जोड़ी को साथ देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खुशबू शर्मा नाम की यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "खूबसूरत...।" वहीं एक यूजर ने दोनों की जोड़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बींदणी और सास...।" दीपिका सिंह के इस वीडियो को अभी तक 52 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि टीवी की संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। दीपिका सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'दीया और बाती हम' से की थी और इसके बाद से ही वह घर-घर में जानी जाने लगीं।
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image