सोशल मीडिया

सड़कों पर घूमती दिखीं मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा  को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। मोनालिसा के शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपना संडे बिंदास अंदाज में सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। वीडियो के शुरुआत में एक्ट्रेस मुंबई के सड़कों पर ड्राइविंग का लुत्फ उठा रही हैं। इसके बाद वो रोड साइड एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। मोनालिसा का यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
 

इस वीडियो में मोनालिसा बेबी पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही ऐक्ट्रेस अपना नो मेकअप लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। आपको बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति संग एक रियलिटी शो में नजर आ रही हैं।इस शो का नाम है 'स्मार्ट जोड़ी' आपको बता दें कि एक रियलिटी शो हैं। जिसमें कई सेलिब्रिटी कपल्स नजर आयेंगे। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो मोनालिसा आजकल अपने आने वाली वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में काफी व्यस्त हैं। मोनालिसा 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image