सोशल मीडिया

VIDEO VIRAL: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने बर्फ की चोटी पर बनाया अनूठा कीर्तिमान

 

नई दिल्ली @झूठा-सच न्यूज़ | उत्तराखंड के  माउंट अबी गामिन चोटी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(INDO-TIBETAN BORDER POLICE)के 14 पर्वतारोहियों के सदस्यीय दल ने बर्फ से ढंकी 22580 फीट ऊंची चोटी पर 21 जून को मनाये जाने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इन जवानों ने  20 मिनट तक लगातार योगाभ्यास कर रिकॉर्ड बनाया गया | यहाँ ये बताना बहुत लाजमी होगा की जिस स्थिति में इन जवानों ने 20 मिनट तक योगाभ्यास किया हैं वहां पर आम व्यक्ति एक मिनट तक भी योग नहीं कर सकता | मानवता के लिए योग के तहत यह अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया।  

 

आईटीबीपी ने साझा किया वीडियो
आईटीबीपी की ओर से इस अनूठे कीर्तिमान का वीडियो भी साझा किया गया है। इसमें जवान बर्फ की चादर के बीच योगाभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर आईटीबीपी ने लिखा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम, मानवता के लिए योग के तहत यह अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image